विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान के अपोजिट बॉलीवुड में डेब्‍यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 21 Sep 2015 05:58 PM (IST)

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जब कभी भी जाह्नवी के फोटोग्राफ सुर्खियों में रहे हैं उनमें वो बहुत ही फैशनेबल नजर आई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि वो जल्द ही साउथ के सुपर स्टार डी. सलमान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

जब कभी भी जाह्नवी के फोटोग्राफ सुर्खियों में रहे हैं उनमें वो बहुत ही फैशनेबल नजर आई हैं। दूसरी तरफ डलक्वेर की प्रशंसक भी कम नहीं है।

जानिए, क्यों बेटी टीना अहूजा को देख गोविंदा की आंखें हुईं नम

'ओके कनमनी' के बाद सलमान की महिला प्रशंसकों में बढ़ोतरी हुई है। यह केवल साउथ ही नहीं, बल्कि देशभर का हाल है।

खबर है कि केवी विजेंद्र प्रसाद में लीड रोल निभाने के लिए जाह्नवी और सलमान से बातचीत की गई है। यह फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिन्दी में बनेगी। हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं किया गया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो दर्शकों को जाह्नवी और सलमान के रूप में एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी।

'गेम ऑफ थ्रोन्स', 'वीप' ने 2015 एमी अवार्ड्स में दर्ज की बड़ी जीत